
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नौनगर गांव में अंधविश्वास के नाम पर हुई अमानवीय घटना में घायल दूसरी महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय मुनरवा देवी के रूप में हुई है। वह पिछले पांच दिनों से इलाजरत थीं। रविवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताया जाता है कि बीते मंगलवार को गांव में कुछ लोगों ने अंधविश्वास के कारण मुनरवा देवी और बुल्की देवी को डायन बताकर मारपीट की थी। इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना वाले दिन ही बुल्की देवी की मौत हो गई थी, जबकि रविवार को मुनरवा देवी ने भी दम तोड़ दिया।
इस मामले में मृतका के पुत्र मुकेश मांझी ने फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।










Leave a Reply