
फतेहपुर। गया – कोडरमा रेल खंड के पहाड़पुर स्टेशन के पास सोमवार को एक व्यक्ति बेहोशी के हालात में पड़ा हुआ पाया गया। काफी देर तक उसी अवस्था में पड़े रहने के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया।इधर दोपहर में गया के क्षेत्र संख्या 42 के जिला पार्षद प्रेम कुमार अपने वाहन से जा रहे थे।जैसे ही उक्त व्यक्ति पर प्रेम की नजर पड़ी तो उसे इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी।मौके पर एंबुलेंस के पहुंचने पर बेहोश पड़े व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया।प्रेम कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के मुंह झाग निकल रहा था.इधर प्रेम कुमार ने नाराजगी जताई हुए कहा कि घटना की सूचना रेल पुलिस को भी दी गई थी पर इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया। वही उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया।
नशा खुरानी गिरोह का शिकार या कुछ और।
बेहोश पड़े व्यक्ति को लेकर तरह तरह की चर्चा चल रही है, कुछ लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि वह रेल यात्री हो सकता है। सफर का दौरान नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया होगा। इधर कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि युवक ने ज़हरीला पदार्थ का सेवन कर लिया होगा. हालांकि वास्तविक की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।












Leave a Reply