रेलवे फाटक बना मुसीबत, जाम के खिलाफ जन आंदोलन का फैसला

फतेहपुर। पहाड़पुर स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक पर लगातार एक माह से चल रहे भीषण जाम को देखते हुए अब लोगों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है.सोमवार को इसको लेकर पहाड़पुर में बैठक आयोजित की गयी.जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पता है, तब तक जन आंदोलन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. जाम के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे फाटक की जगह आरओबी निर्माण की घोषणा दो साल पहले होने के बाद भी इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका. बैठक में निर्णय लिया गया कि जमहेता के रहने जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा. दिपक चौधरी, विकास कुमार, रविशंकर कुमार, रूपेश कुमार, संजय गुप्ता, ने बताया कि पिछले एक माह से जाम के कारण आम लोगों के बीच त्राहि त्राहि मच गया है. आधे किलोमीटर की सफर 5 घंटे में तय करना पड़ रहा है.स्थिति ऐसी बन गई है कि जाम के कारण से पांच किलोमीटर सड़क वाहनों कतार लग जाती है. चिलचिलाती धूप में लोग झुलस रहे हैं.मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ना तो रेल विभाग की ओर से कोई व्यवस्था की जा रही है. और ना ही स्थानीय प्रशासन भी इस समस्या को समाधान करने में विफल है‌.
सोमवार को भी लगा भीषण जाम।
सोमवार को भी लोगों को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ा.पहाड़पुर जमहेता सड़क मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा. जाम के कारण फतेहपुर झंडा चौक तक वाहनों की लंबी कतार देखी गई.