फतेहपुर में भाकपा माले ने मनाया 57 वां स्थापना दिवस

फतेहपुर प्रखंड के नारायणपुर गांव में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की 57वां स्थापना दिवस एवं लेलिन के 156 वां वर्षी मनाया। मौके पर माले के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का शुरुआत पार्टी का झंडा फहराकर किया। इसके बाद लेलिन एवं चारुम मजूमदार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांत एवं बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। माले के प्रखंड सचिव वीरेंद्र सन्याल ने सम्बोधन में कहा कि पार्टी के संस्थापक लेलिन एवं चारुम मजूमदार की कुर्बानी बेकार नहीं जाने देंगे। इन्होने कम्युनिस्ट का निर्माण किया। ये समाजवाद के निर्माता है। देश में गरीबो को जुबान दी। ताकि अपना हक और अधिकार को लड़कर प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में देवनारायण यादव,पप्पु शर्मा, आरती देवी,अनिता देवी,दारुण देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।