शांति व सद्भाव के साथ रामनवमी पर निकाला गया जुलूस

फतेहपुर। रामनवमी का त्यौहार के शुभ अवसर पर प्रखंड में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर लोग सुबह से पूजा की तैयारी में दिखाई दिए।वही दूसरी ओर मायापुर में श्री राम नवमी पूजा कमिटी के तत्वाधान में श्री रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। जो मायापुर के बजरंगबली मंदिर से चलकर रसुना,पकरी,नगर पंचायत फतेहपुर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। इससे पहले पूजा कमेटी के अध्यक्ष भोला सिंह एवं अशोक कुमार सिंह ने सभी सदस्यों के द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं नगर पंचायत फतेहपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अंदर बाजार से प्रारंभ होकर अंदर बाजार मार्केट होते हुए फतेहपुर बजरंगबली मंदिर,झंडा चौक,चमरूचक एवं अन्य मार्गो का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा संपन्न हुआ। वही कमेटी के सदस्यों में वीरू कुमार, गुड्डू पांडे, अखिलेश कुमार मौजूद थे।

वहीं फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर जुलूस तथा शोभायात्रा निकल गई थी। उसको प्रशासन ने शांतिपूर्वक संपन्न कराया है। अभी तक कोई अप्रिय घटना या किसी तरह का विवाद का कोई मामला नहीं आया है ‌