भूमि सर्वेक्षण शिविर में ग्रामीणों से सर्वेक्षण में मदद करने का अपील

फतेहपुर प्रखंड के पंचायत डुमरीचट्टी में कचहरी के समीप मुखिया मनीष कुमार की अध्यक्षता में भूमि सर्वेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके भूमि सर्वेक्षण अधिकारी ने लोगो को भूमि सर्वेक्षण सम्बंधी सभी जानकारी देते हुए बताया कि भूमि बंदोबस्त के लिए विभाग ने 22 प्रपत्र जारी किया है। लोगो उस प्रपत्र को समस्या के अनुसार भरकर पंचायत में बहाल अमीन के पास जमा करना होगा। उसका निवारण किया जाएगा। इस कार्य को 2025 में पूर्ण करने का लक्ष्य है। भूमि सर्वेक्षण में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं चलेगी। सभी कार्य पारदर्शिता के तहत कराया जाएगा। कर्मी आपके घर जाकर जानकारी लेगा। मुखिया मनीष कुमार ने ग्रामीणों से भूमि सर्वेक्षण में पदाधिकारी को मदद करने का अपील किया। ग्राम सभा में भूमि सर्वेयर, अमीन एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित हुए।