ढिबर मोड़ के समीप बिजली का पोल टूटा, तार के सहारे लटका; हादसे की आशंका

फतेहपुर। फतेहपुर-गया सड़क मार्ग पर ढिबर मोड़ के समीप बिजली का पोल टूटकर तार के सहारे लटका हुआ है। सड़क के किनारे इस तरह पोल के लटके रहने से राहगीरों और वाहन चालकों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसे दुरुस्त नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक पोल को दुरुस्त कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त पोल को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

सड़क के किनारे लटका बिजली का पोल विभागीय लापरवाही की तस्वीर भी सामने ला रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।