
तीन घायल को किया गया रेफर
फतेहपुर थाना क्षेत्र के देर शाम तीन जगहों पर बज्रपात होने से दो लोगो की मौत हो गई। वही दर्जन लोग घायल हो गया। गुरीसर्वे गांव में हाट बाजार करने आए लोगो पर मंगलवार की शाम बज्रपात होने से 11 लोग घायल हो गया। जिसमे तीन लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल में एक महिला सरोज देवी 54 वर्ष ग्राम बारा बैजदा की मौत चिकित्सा के दौरान हो गई। दूसरी मौत थाना क्षेत्र के डंगरा निवासी विश्वनाथ यादव उम्र 42 वर्ष पिता शंकर यादव की मौत हो गई। प्रखंड के दो शिल्पा कुमारी एवं धीरज कुमार नागेंद्र कुमार को विशेष चिकित्सा के लिए गया रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस एम्बुलेंश के साथ घटना स्थल पहुंची और घायलों के बीच राहत प्रदान करते हुए चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। शाम साढ़े पांच के वक्त अचानक तेज हवा चला उसके बाद तेज गर्जन के साथ वर्षात होने लगी। गुरीसर्वे गांव के मैदान में मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगता है। उस हाट से लोग

दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद रहा था। उस भीड़ में बच्चा, जवान, बृद्ध सभी शामिल था। लोग तेज वर्षात से बचते तभी भीड़ पर बज्रपात हो गया। बज्रपात के झटका से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया। जिसमें बच्चे भी शामिल है। बज्रपात की सूचना पाकर लोग राहत में जुट गए। साथ हीं प्रशासन को सूचना दिया गया। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में चल रहा है। गंभीर हालत वाले मरीज को विशेष चिकित्सा के लिए मगध

मेडिकल कालेज गया रेफर किया गया है। घटना के बाद गुरीसर्वे बाजार में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। कोई अपने स्वजन को खोज रहा था तो कोई घायलों को राहत प्रदान करने में लगा था। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाया गया है। गंभीर मरीज को गया रेफर कर दिया गया है।
घायलों की सूची….
- सचिन कुमार 12 वर्ष ग्राम शिवनापर
- सावित्री देवी 35 वर्ष ग्राम शिवनापर
- कमलेश कुमार 11 वर्ष ग्राम शिवनापर
- लक्ष्मी कुमारी 13 वर्ष ग्राम गुरिसर्वे
- विनोद कुमार 30 वर्ष ग्राम रघुनाथपुर
- शिल्पा कुमारी 16 वर्ष शिवनापर
- नागेन्द्र मांझी 39 वर्ष ग्राम गुरीसर्वे
- मुस्कान कुमारी 12 वर्ष ग्राम गुरीसर्वे
- सोनम कुमारी 15 वर्ष ग्राम गुरिसर्वे
- धीरज कुमार 25 वर्ष रघुनाथपुर
Leave a Reply