
परैया थाना परिसर में शनिवार को जमीनी विवाद निपटारे को लेकर जनता दरवार लगाया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया था। राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद का कुल 6 मामला आया था। जिसमे दो मामले को निष्पादन कर दिया गया है। चार मामला को पेंडिंग में रखा गया हैँ। पेंडिंग मामला को अगले शनिवार को निष्पदन किया जाऐगा।
Leave a Reply