
फतेहपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत फतेहपुर पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए चार महीने पहले गुम हुए एक युवक के मोबाइल फोन को बरामद कर सोमवार को उसे वापस लौटा दिया। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर युवक के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस के प्रति आभार जताया।
इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी आदिल हुसैन का मोबाइल फोन करीब चार महीने पहले गुम हो गया था। मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान के तहत एसआई श्रीकांत कुमार ने मोबाइल फोन बरामद कर सोमवार को युवक को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर आदिल हुसैन ने फतेहपुर पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में भी सकारात्मक संदेश गया है।









Leave a Reply