पांच साल से फरार महिला अभियुक्त गिरफ्तार,हत्याकांड मामले में थी वांछित

फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रही महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई किया।

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसआई अम्बुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला अभियुक्त कि पहचान 36 वर्षीय रीता देवी पति लीला मांझी, फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार,रीता देवी हत्याकांड के एक मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रही थी।

गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।