
फतेहपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुलजार बिगहा गांव स्थित एक बगीचे से शुक्रवार को पुलिस और एएलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। शराब किस व्यक्ति की है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसआई अमरेंद्र कुमार और एएलटीएफ के एएसआई एमडी मोहम्मद जानिसार अख्तर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान बगीचे से 48 पीस बीयर, रॉयल एस्टेट की फुल बोतल सात पीस, 375 एमएल की 48 बोतल, रॉयल ग्रीन की 16 पीस तथा ब्लू आइस की 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। शराब को बगीचे में किसने छिपाकर रखा था, इसकी पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।













Leave a Reply