
गया: गया-कोडरमा रेलखंड के गुरपा और यदुग्राम रेलवे स्टेशन के बीच अप रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 30 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना संबंधित रेल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा, ट्रेन से गिरने या किसी अन्य कारण से मौत की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।













Leave a Reply