
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के जोरवलचक गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति सिबोध कुमार ने फतेहपुर थाने में आवेदन देकर सात लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
घायल व्यक्ति सिबोध कुमार ने बताया कि मैं अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान आरोपित लाठी-डंडा लेकर घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने सिबोध कुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। घायलों का इलाज फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। बेहतर इलाज के लिए सिबोध की पत्नी और एक अन्य घायल को जयप्रकाश नारायण अस्पताल रेफर किया गया।
घायल सिबोध कुमार ने फतेहपुर थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













Leave a Reply