
फतेहपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में विद्यालय की प्रभारी उमेश सिंह, शिक्षक चितरंजन कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बताया।
इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।













Leave a Reply