पितृपक्ष मेला को लेकर डीएम शशांक शुभंकर ने की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

गया। आगामी पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में डीएम कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुगम आवागमन को लेकर व्यापक स्तर पर चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अधिकारियों को पितृपक्ष मेला के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने को कहा।

अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।