
फतेहपुर। प्रखंड क्षेत्र के धरहरा कला टोला रघवाचक गांव के ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए फतेहपुर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि ग्राम सिमराटांड़, मौजा चरोखरी थाना नंबर 478, अंचल फतेहपुर स्थित सरकारी भूमि, खाता संख्या 206 एवं प्लॉट संख्या 1831 के कुछ हिस्से पर कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमण कर वहां घर आदि का निर्माण किया गया है।
आवेदन के अनुसार, उक्त सरकारी भूमि के आसपास श्मशान घाट एवं छठ घाट भी स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण अंतिम संस्कार सहित अन्य सार्वजनिक कार्यों में परेशानी उत्पन्न हो रही है।
आवेदन में अतिक्रमण का आरोप महेश यादव, देवी लाल मांझी, रामलाल मांझी, बाबूलाल मांझी, राम बालक मांझी एवं जगदीश मांझी सहित अन्य लोगों पर लगाया गया है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से मामले की जांच कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा स्थल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।













Leave a Reply