फतेहपुर में वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

फतेहपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के बूड़गिजोई गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बूड़गिजोई गांव निवासी रविशंकर कुमार (पिता-तुलसी यादव) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना के एसआई सतीन प्रसाद अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।