डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी आज से करेंगे आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।

आवेदन के आधार पर पहली चयन सूची 20 अगस्त को जारी होगी। पहली सूची के आधार पर 20 से 24 अगस्त तक नामांकन होगा। नामांकन के बाद 20 से 24 अगस्त तक स्लाइड-अप का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

सीट अपडेट की प्रक्रिया 25 अगस्त को अंतिम रूप से पूरी की जाएगी। पहली सूची में चयन नहीं होने पर अभ्यर्थी 27 अगस्त तक नया विकल्प चुन सकेंगे या पुराने विकल्प में बदलाव कर सकेंगे।

दूसरी चयन सूची 29 अगस्त को जारी होगी। दूसरी सूची के आधार पर 29 अगस्त से 1 सितंबर तक नामांकन होगा।

तीसरी चयन सूची 5 सितंबर को जारी की जाएगी। तीसरी सूची के आधार पर 5 से 7 सितंबर तक नामांकन लिया जाएगा।