
खिजरसराय प्रखंड के सिसवर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सिसवर, उच्च विद्यालय सिसवर तथा प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित टोला में सोमवार को बाल श्रम, मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक तथा सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।
उच्च विद्यालय सिसवर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य प्रतिमा कुमारी, शिक्षक बिनोद कुमार, अजय कुमार, राजीव रंजन और शशि कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित टोला में वार्ड पति रवि कुमार मांझी, प्रधानाचार्य कुमारी रश्मि कंचन, शिक्षक रामबचन कुमार, मोहम्मद हबीब अंसारी, कुमारी शोभा और नीतू कुमारी ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सेंटर डायरेक्ट संस्था की कवच परियोजना से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गौतम कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार यह जागरूकता अभियान 18 जुलाई से 25 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बाल श्रम, मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकना, लोगों को जागरूक करना तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है।












Leave a Reply