मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देवगांव में ₹170 करोड़ के MSME टेक्नोलॉजी सेंटर का किया भूमि पूजन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को गया जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत देवगांव में ₹170 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) प्रौद्योगिकी केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। 20 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह केंद्र बिहार के औद्योगिक विकास, कौशल संवर्धन एवं रोजगार सृजन को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र तक पहुंचने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया। यह प्रौद्योगिकी केंद्र प्रतिवर्ष 7,000 से अधिक युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेगा तथा क्षेत्र की 1,000 से अधिक MSME इकाइयों को आधुनिक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।

समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह केंद्र मगध क्षेत्र को औद्योगिक एवं कौशल विकास का नया केंद्र बनाएगा।