सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन तैयारी से मिली सफलता,छात्रों ने बिहार पुलिस परीक्षा में मारी बाजी।

फतेहपुर। प्रखंड के जम्हेता स्थित सुभाष लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं ने बिहार पुलिस परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साथ कई विद्यार्थियों के चयन होने से इलाके में खुशी का माहौल है।

लाइब्रेरी संचालक ने बताया कि सभी छात्र ऑनलाइन क्लास के माध्यम से तैयारी करते थे तथा लाइब्रेरी में नियमित रूप से सेल्फ स्टडी करते थे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी किसी कोचिंग संस्थान में नहीं जाते थे। शांतिपूर्ण माहौल, अनुशासन और नियमित अध्ययन के बल पर छात्रों ने यह सफलता हासिल की है।

बिहार पुलिस में चयनित विद्यार्थियों में सलैया कला गांव की सुशांति कुमारी, सीकरी गांव की पिंकी कुमारी, शब्दों गांव की राखी कुमारी, मानपुर गांव के साहिल कुमार तथा सलैया कला गांव के विक्रम कुमार शामिल हैं। वहीं मोरहे गांव निवासी अभिषेक कुमार का चयन आर्मी क्लर्क पद पर हुआ है।

सफल विद्यार्थियों के घरों में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।