बिहार पुलिस रिजल्ट में Achiever Point Fatehpur का दबदबा, लगभग 20 छात्रों ने पाई सफलता

फतेहपुर (गया) फतेहपुर प्रखंड के युवाओं के लिए Achiever Point Fatehpur एक बार फिर सफलता का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। बिहार पुलिस परीक्षा परिणाम में संस्थान के लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम जारी होते ही संस्थान में जश्न का माहौल बन गया। सफल छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Poonam Pandey

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने वाले Achiever Point Fatehpur ने लगातार शानदार परिणाम देकर अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्थान के निदेशक आडवाणी सर एवं जितेंद्र सर ने कहा कि यहां बच्चों को सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा और अनुशासन भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि यहां छात्र सपने लेकर आते हैं और सफलता हासिल कर निकलते हैं।

बिहार पुलिस में सफलता प्राप्त करने वालों में मुमताज (दोनैया), नेहा कुमारी (सरदारपुर), चांदनी कुमारी (पिंडरी), शंभू कुमार (खुटकट), निभा कुमारी (तपसा), सुधीर कुमार (सक्कत), ब्यूटी कुमारी (डुमरी), चितरंजन कुमार (सक्कत), पूनम कुमारी (रामगढ़), दिलीप कुमार (सक्कत), लालू कुमार (हेमतपुर), विकास पासवान (पहाड़पुर), विकास यादव (पहाड़पुर) एवं नीतीश कुमार (श्रीनगरी) सहित लगभग 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

संस्थान के शिक्षक आडवाणी सर ने बताया कि नियमित क्लास, साप्ताहिक टेस्ट, अनुशासित माहौल एवं लगातार मोटिवेशन की वजह से छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सफल छात्रों ने भी अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं संस्थान के निरंतर मार्गदर्शन को दिया।

Achiever Point Fatehpur की इस शानदार सफलता के बाद पूरे फतेहपुर प्रखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने संस्थान की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान ग्रामीण प्रतिभाओं को नई दिशा देने का काम कर रहा है।