
गया। जिले में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया श्री विकास वैभव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला नियंत्रण कक्ष, सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, सिकड़िया मोड़, कोतवाली थाना क्षेत्र तथा किरानी घाट का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में विभिन्न स्थानों पर चल रहे सघन वाहन जांच अभियान की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सक्रियता एवं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।
इस दौरान ERSS-112 टीम की कार्यप्रणाली, वाहन जांच की स्थिति तथा विभिन्न लोकेशनों की अद्यतन जानकारी की भी समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जांच अभियान को और प्रभावी ढंग से चलाने, सतर्कता बनाए रखने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।











Leave a Reply