
फतेहपुर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फतेहपुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं सीओ अमिता सिन्हा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, थाना क्षेत्र में लगातार सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बकरीद पर्व को आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध एवं तैयार है।











Leave a Reply