
फतेहपुर। गुरपा थाना क्षेत्र के केवाल मोड़ के पास मंगलवार की शाम सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही गुरपा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया. थाना प्रभारी शिवनन्दन कुमार ने बताया कि केवाल मोड़ के पास पिकअप वैन को साइड कराया जा रहा था वाहन पर बांस लदा हुआ था इधर दो युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई हालांकि बाइक चालक ने पिकअप वाहन पर लदे बांस को देख लिया तो अपने आप को झुकते हुए सुरक्षित कर लिया. हालांकि उसके पीछे बैठे मौसठी डिह निवासी शंकर के शरीर में बांस आर-पार हो गया. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण शंकर की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.












Leave a Reply