पावर वेटलिफ्टिंग चैंपियन अजय यादव को पटना में किया गया सम्मानित।

फतेहपुर। रूस एवं वियतनाम में पावर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले फतेहपुर प्रखंड अजय यादव को पटना में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा सोमवार को सम्मानित किया गया. पटना में आयोजित कार्यक्रम में श्री कृष्ण चेतना मंच एवं भोजपुरी अकादमी के सदस्यों ने अजय को स्मृति चिह्न भेंट किया. वहीं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं संगठन के सदस्यों ने राज्य सरकार से मांग किया कि अजय ने बिहार का नाम पुरे दुनिया में रौशन किया है.आगे भी यह अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, पर इन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिलने के कारण समस्या होती है. अजय यादव को बिहार सरकार से उचित सम्मान देने की अपील किया है.
22 जुलाई एवं,8 दिसंबर को जीता था गोल्ड मेडल.
फतेहपुर प्रखंड के पुरनी बथान के रहने वाले अजय यादव ने वियतनाम में आयोजित पावर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 30 देशों के एथलीट को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. वहीं 8 दिसंबर को रूस में 44 देशों के एथलीट को पीछे छोड़ते हुए 75 किलोग्राम वर्ग में 265 किलों वजन उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था.