बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का बेलागंज में होगा आगमन

गुरुवार को बेलागंज के श्रीपुर पंचायत के सरैया मैदान में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी का जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां कार्यक्रम के दौरान मंत्री के द्वारा बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रायोजित चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने बताई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत बेलागंज में विभिन्न पथों का कार्यारंभ किया गया था। गुरुवार को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी उन सभी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन के साथ जन संवाद करेंगे। विधायक ने कहा कि बेलागंज का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने बेलागंज के लोगों को आश्वस्त किया था कि हम बेलागंज के विकास के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। वही जीत के बाद यहां के लोगों को आश्वासन का लाभ मिलने लगा है।