
फतेहपुर। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आपसी विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से फतेहपुर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में पुलिस-पब्लिक लोक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। संगोष्ठी में कई ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस को सूचना देने की अपील की।
इस तरह के आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी कम करना, लोगों की समस्याओं को समझना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग सुनिश्चित करना है।
इस मौके पर फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआई सोनू कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।













Leave a Reply