
राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से करीब 97 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की।
थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि एसआई अभिजीत चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पलिया गांव में कार्रवाई की। इस दौरान शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।













Leave a Reply