डिहुरी गांव में ग्रामीणों को धमकाने की मिली थी सूचना, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा।

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अतरी थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक गांव में देसी कट्टा लेकर घूम रहे थे और ग्रामीणों को धमका रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि सोमवार को अतरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि डिहुरी गांव में दो युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और ग्रामीणों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर एक संदिग्ध घर की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान पिंटू कुमार, पिता धनी मांझी तथा गटोेरी मांझी उर्फ नीरज कुमार, पिता झारू मांझी, दोनों निवासी डिहुरी, थाना अतरी, जिला गया के रूप में हुई है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के घर से खटिया पर रखे तकिया के नीचे छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियार रखने की बात स्वीकार की है। इस मामले में अतरी थाना में कांड संख्या 475/26, दिनांक 05.10.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों के आपराधिक इतिहास और अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार रखने और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के मनोबल को कमजोर करने में मदद मिलेगी।










Leave a Reply