फतेहपुर में प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रखंड इकाई गठित।

फतेहपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को प्रधान शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधान शिक्षक संघ (BSTA), गया के तत्वावधान में प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ की फतेहपुर प्रखंड इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गया सदर अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं वरीय प्रधान शिक्षक ओम निरंजन वर्मा की उपस्थिति में संगठन की प्रखंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

उपस्थित प्रधान शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्राथमिक विद्यालय कर्री के प्रधान शिक्षक प्रेम प्रकाश भारती को प्रखंड अध्यक्ष तथा संजय कुमार प्रियदर्शी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना। वहीं आर्या शर्मा, विश्वनाथ प्रसाद, दीपक कुमार और नीलम कुमारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी में प्राथमिक विद्यालय रुपिन के सत्येन्द्र प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष, प्राथमिक विद्यालय वृंदावन की कल्पना कुमारी संयोजक, प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर के चक्रपाणि राघव मीडिया प्रभारी, प्राथमिक विद्यालय धनेता के प्रवीण कुमार प्रखंड प्रवक्ता और प्राथमिक विद्यालय बसकटवा की सुप्रिया सिन्हा को उप सचिव बनाया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय बहेरा के रंजीत कुमार तथा प्राथमिक विद्यालय गोवर्धन नगर के पिंटू कुमार वर्मा को महासचिव चुना गया।

बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उपस्थित शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, प्रधान शिक्षकों के हितों एवं समस्याओं को उचित मंच पर रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिला प्रतिनिधि लाडले हसन एवं शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, फतेहपुर के प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद यादव ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।