खिजरसराय में विशेष शिविर लगाकर भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि पर्चा का वितरण।

बिहार सरकार के निर्देश पर खिजरसराय प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शनिवार को विशेष शिविर आयोजित कर भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि पर्चा का वितरण किया गया। आठ दिवसीय विशेष अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पात्र लाभुकों को भूमि का स्वामित्व उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद, अंचलाधिकारी केशव किशोर, सीडीपीओ सुरेंद्र सिंह, राजस्व अधिकारी नवल आनंद, राजस्व कर्मचारी उमेश शर्मा, बेंता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सीता यादव तथा 20 सूत्री अध्यक्ष पिंकी देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर रूबी देवी, सुनीता देवी, पंपी देवी, रजंती देवी, सोना देवी, कारी देवी, सुधा कुमारी सहित कई पात्र लाभुकों को भूमि पर्चा प्रदान किया गया। अधिकारियों ने लाभुकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर रूबी देवी, सुनीता देवी, पंपी देवी, रजंती देवी, सोना देवी, कारी देवी, सुधा कुमारी सहित कई पात्र लाभुकों को भूमि पर्चा प्रदान किया गया। अधिकारियों ने लाभुकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे आठ दिवसीय विशेष अभियान के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों की पहचान कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से भूमि पर्चा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन लाभुकों का सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया शेष है, उन्हें भी जल्द ही भूमि पर्चा प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों को अभियान को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों को अभियान को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

खिजरसराय संवाददाता:-दीपक सिंह