फतेहपुर प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मुहर्रम का ताज़िया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद।

फतेहपुर प्रखंड में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रखंड के नगवां, मेमारी, गोली, झुराग, रघवाचक, सलैया, दौनैया, रूपिन सहित अन्य गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताज़िया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में सौहार्द एवं अनुशासन का माहौल देखने को मिला।

पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती रही। प्रशासन की निगरानी में सभी ताज़िया जुलूस निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्वक संपन्न हुए।

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे प्रखंड में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।