
फतेहपुर प्रखंड की चार पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नीमी पंचायत, कठौतिया-केवाल पंचायत, उत्तरी लोधवे पंचायत एवं पहाड़पुर पंचायत में आयोजित होगा।
शिविर के दौरान आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रखंड प्रशासन के अनुसार, सहयोग शिविर में फतेहपुर प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है।
प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।












Leave a Reply