बोधगया-मोहनपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

बोधगया-मोहनपुर सड़क मार्ग स्थित कुलाही मोड़ के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई।

मृतक की पहचान खुदुआ (लखयपुर) गांव निवासी विरजू यादव के पुत्र विनोद कुमार के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।