
मानपुर: जेईई मेंस के परिणाम घोषित होते ही बुनकर नगरी पटवा टोली में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई। वार्ड संख्या 49 स्थित ‘वृक्ष बी द चेंज’ संस्थान के 31 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।
संस्थान के निदेशक चंद्रकांत पाटेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त्य ने 99.76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्पंदन (99.03%), अदृजा (99%), ओम (98.14%), आकांक्षा (97.23%), मिहिका (96.81%), मनीषा (96.67%), हरिशंकर (95.84%), प्रतीक (96.50%), साहुल (95.68%), भावना (95.36%), तनाव (94.35%), समेरा (94.07%), विद्या (93.33%), आयुष (92.88%), पूजा (92.32%) और रितेश (91.58%) सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
वहीं आर्यन (89.02%), निखिल (89.1%), आरती (87.64%), सुमित (87.64%), रेशमी (87.60%), अमन (86.32%), अनन्या (85.32%), अनुष्का (85.9%), चांदनी (85.03%), भरत (85.03%), अंकित (82.92%), अभिषेक (82.48%), रितेश (82.19%) और शालिनी (81.98%) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
रिजल्ट जारी होते ही अभिभावकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना पटवा, प्रकाश राम पटवा, दुखन पटवा और प्रेम नारायण पटवा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरे पटवा समाज और मानपुर क्षेत्र को गर्व महसूस हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से पढ़ाई करने वाले ये छात्र अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। स्थानीय लोगों ने भी सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












Leave a Reply