
फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रेगैनिया ताड़ गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक खड़ी ट्रेलर गाड़ी से जा टकराई।
मृतक की पहचान नवादा जिले के पुंथर गांव निवासी शिव राज बंशी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और सीधे ट्रेलर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रेलर गाड़ी को जब्त कर थाना लाया जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।












Leave a Reply