फतेहपुर पुलिस ने डेढ़ साल व छह साल की बच्ची को बरामद कर न्यालय में किया प्रस्तुत

फतेहपुर:- सपना हत्या कांड मामले में लगभग छः माह से लापता दो नाबालिक बच्ची को पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर बरामद कर लिया। बच्ची की बरामदगी वादी राजू कुमार ग्राम फतेहपुर से की गई है। ज्ञात हो कि वर्ष 2024 में राजू कुमार पिता अजय सिंह घर फतेहपुर नगर पंचायत ने पत्नी सपना कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर शव को छिपा दिया था। उक्त मामले को लेकर सपना के पिता सुनील कुमार कश्यप पिता स्व.अम्बिका सिंह ग्राम क्लौन्दा पोस्ट हासापुर थाना नेमदरगंज जिला नवादा ने फतेहपुर थाना में हत्या कर शव छिपाने का प्राथमिकी दर्ज कराया था।

वहीं इस मामले में फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई थी। फतेहपुर पुलिस बच्चों की बरामदि व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। वहीं आज अभियुक्त के घर से दोनों बच्ची को पुलिस ने छापेमारी कर बरामद कर लिया। पुलिस ने न्यालय मे दोनों बच्ची को प्रस्तुत किया। जिसके बाद न्यालय ने कार्रवाई करते हुए दोनो बच्चों की देख रेख के लिए पर्यवेक्षण गृह भेज दी है। आध्या छह वर्ष एवं छोटे लाल डेढ़ साल की है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।