फतेहपुर थाना में विवाहिता को पीटकर हत्या करने का प्राथमिकी दर्ज

फतेहपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव में ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाकर मायके वालों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना में पति,सास, ससुर,भैसुर,देवर,गोतनी,ननद को आरोपित बनाया गया है। पुलिस पति छोटू मांझी को गिरफ्तार कर ली है। जांच के क्रम में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतका संगीता देवी की पति छोटू मांझी के साथ घटना वाली रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या का प्रयास की। इसी बीच पति ने पत्नी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए गया में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दो दिन बाद शनिवार को मौत हो गई। विवाहिता के पिता महावीर मांझी ग्राम बारा भीतिया थाना वजीरगंज ने थाना में ससुराल वालों द्वारा पीटकर कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। शव को अंत्य परीक्षण के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना हत्या या आत्म हत्या का है। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले में मृतका के पति छोटू मांझी ग्राम समदा थाना फतेहपुर जिला गया को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।