
गया। इनरव्हील क्लब गया ने महिला दिवस बहुत ही जोश के साथ मनाया।इस अवसर पर इनरव्हील ने समाज सेवा एवं शोषण एवं दलित महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली कुछ महिलाओं को सम्मानित किया। क्लब के द्वारा सुरभि कुमारी रोजी देवी कंचन कुमारी शीला देवी एवं प्रिया दयाल सिंह को सम्मानित किया गया। सुरभि समाज की दलित महिलाओं को जागरूक करने के साथ मशरूम की खेती एवं सेनेटरी पैड मेकिंग यूनिट रोजगार के द्वारा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता भी प्रदान करती हैं। शीला, रोजी एवं कंचन ने अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न स्वयं सहायता समूह से सैकड़ो महिलाओं को लघु उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भरता प्रदान कर रही हैं।साथ ही मजदूर तबके के बच्चों के लिए पालन घर भी चल रही हैं। प्रिया मगध मेडिकल में स्वास्थ्य मित्र जीविका का कार्य करती हैं। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता एवं संचालन पूनम भदानी ने किया। कार्यक्रम में पीडीसी अंजना पोद्दार ,किरण प्रकाश ,सीमा भदानी आशा ,शुभ्रा, श्वेता ,प्रति एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी। इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने महिला दिवस के साथ होली भी बड़े ही धूम के साथ मनाया।
Leave a Reply