आंगनबाड़ी सेविका की इलाज के दरम्यान पटना में हुई मौत 

परैया : प्रखंड क्षेत्र के अजमतगंज पंचायत के दखनेर निवासी आंगनबाड़ी सेविका की मौत कल दिन शुक्रवार को सुबह पटना में इलाज के दौरान हो गई। सेविका सुमित्रा देवी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या ग्यारह में पदस्थापित थी।विगत कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थी।54 वर्षीय सेविका के इलाज को लेकर पूरे परिवार के लोग परेशान थे। मृतका के पति अखबार हॉकर कृष्णा ठाकुर ने बताया कि पत्नी का निधन इलाज के क्रम में हुआ। जिसके बाद देर शाम को गया विष्णुपद घाट में दाहसंस्कार किया गया।मृतका के 3 पुत्र और 2 पुत्री है, जिसमें दो पुत्र और दो पुत्री का विवाह हो चुका है।सबसे छोटे पुत्र का विवाह होना बाकी है। सेविका के आकस्मिक निधन मौत पर सीडीपीओ स्मृति कुमारी के अलावा सभी कर्मियों ने खेद व्यक्त किया है।वहीं स्थानीय हम सेक्यूलर के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय,प्रखंड उपप्रमुख सुनीता पांडेय,अजमतगंज मुखिया सुनील कुमार शर्मा, पैक्स अध्यक्ष धनंजय कुमार,युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंस कुमार,ग्रामीण सुनील सिंह,महेश सिंह,निवास सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया।