
गया। प्रकाश का पर्व दीपावली के नजदीक आते हीं पर्व की तैयारी में गयावासी जुट गए है। खरीदारी तेज हो गई है। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। रंग-बिरंगी रोशनी वाले पटाखों से बाजार सज गए हैं। एक से बढ़कर एक आकर्षक व जगमग रोशनी वाले पटाखे लाए गए हैं, पर इसकी बिक्री फीकी दिख रही हैं। थोक कारोबारी की माने तो महंगाई व आर्थिक मंदी से इस साल पटाखे की डिमांड 20 प्रतिशत घटी है।वहीं बच्चों के लिए कलर कोठी अनार, फुलझरी,स्काई शॉट, इंज्वॉय फन,अरबा लून, रंग बिरंगी रोशनी की चकरी लाया गया है। बता दें कि दिवाली को लेकर शहर में करीब दो सौ से ऊपर पटाखों से अस्थायी दुकानें भी खुल गई है।रंगीन फुलझरी 150 तो चरखी 220 रुपए की पटाखे की कीमत में पिछले साल की तुलना में इस साल दस प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दुकानदारों की मानें तो पटाखा बनाने से लेकर मंगवाने तक में वृद्धि हुई है। इधर, दीपावली को लेकर रंगीन फुलझरी लाई गई है, जिसकी कीमत 140 रुपए है।थोक कारोबारी नाजो पटाखा के प्रोपराइटर मोहम्मद चांद नाजो एवं मोहम्मद शमीम ने बताया कि इस साल ग्रीन पटाखों की डिमांड काफी है। उन्होंने बताया कि इस बार बाजार में चाइनीज पटाखा नहीं हैं। देश में निर्मित पटाखे ही बाजार में बिक रहे हैं। शहरवासियों की पसंद इस वर्ष बटरफ्लाई, फ्लाइंग चक्र, एंजॉय,रंगीला,अनार ग्रीन की खरीदारी लोग कर रहे हैं। इको फ्रेंडली पटाखा बिक्री के लिए लाया गया है, जिससे धुआं कम निकलेगा और वातावरण को सुरक्षित भी रखेगा।
Leave a Reply