
जहरीली शराब से 6 लोगों की सारण और सीवान में मौत हुई है। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सभी का इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सारण में एक और सीवान में तीन की मौत हुई है। वहीं छपरा सदर अस्पताल में 2 लोगों का इलाज चल रहा है। दोनों की आंखों की रोशनी जाने की जानकारी भी सामने आई है।अस्पताल में भर्ती मरीज ने बताया कि ‘भाई ने शराब पिलाई थी। देसी शराब पी थी। भाई कहां से लाया था शराब इसकी जानकारी नहीं है। शराब पीने के बाद ही रात से हालत बिगड़ी है। आंखों की रोशनी कम हो गई है। डॉक्टर का कहना है कि ‘जिसका इलाज चल रहा उन्होंने बताया है कि देर रात 3 लोगों ने शराब पी थी। उसके बाद सभी की तबीयत खराब हुई है। अब ये जांच का विषय है कि उनको क्या दिया गया था।फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि ‘मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। कारण अभी पता नहीं है। पेशेंट ने बताया कि उसे धुंधला दिख रहा था। फिलहाल स्थिति सामान्य है।’
Leave a Reply