
पितृपक्ष में चिकित्सा शिविर का किया गया था आयोजन
पितृपक्ष मेला में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति गया द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका समापन कार्यक्रम रविवार को प्रजापति भवन दंडिबाग गया में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार अजेय एवं संचालन विपिन कुमार ने किया। अध्यक्ष ने बताया कि मेला में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति गया के द्वारा शिविर लगाकर हजारों तीर्थयात्रियों को निशुल्क चिकित्सा सेवा दी गई। चिकित्सा शिविर की सफल संचालन की खुशी में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. प्रेम कुमार बिहार सहकारिता मंत्री, प्रदेश महामंत्री अरविन्द कुमार उर्फ पिन्टु गुरुजी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दानी प्रजापति के द्वारा प्रजापति समाज के 30 चिकित्सकों एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. राजाराम प्रजापति, अभियंता कृष्ण प्रजापति को प्रशस्ति-पत्र एवं अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बिहार सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार ने मौके पर कहा कि गया जिला कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ इस नेक काम के लिए धन्यवाद के पात्र है। इस कार्य से गया जी का मान सम्मान काफी बढ़ा है। बिहार प्रकोष्ठ प्रजापति के महासचिव अरविन्द कुमार ने कहा कि गया जिला के प्रजापति पदाधिकारी एवं प्रजापति संगठन के द्वारा किए गए कार्य सराहनीय योग्य है। कार्यक्रम की सफलता पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्येन्द्र प्रजापति, नंदलाल प्रजापति पूर्व अध्यक्ष, संरक्षक द्वारिका प्रजापति, जिला सचिव विनोद कुमार जया, संरक्षक कैलाश प्रजापति, उपाध्यक्ष बाल अमृत प्रजापति, सहायक सचिव विधिन कुन पंडित, कोषाध्यक्ष मोहन पंडित, संयुक्त सचिव नागेन्द्र पंडित, अनुदेशक विनोद प्रजापति, युवाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति, मीडिया प्रभारी मोरी शंकर पंडित, जिला महिला अध्यक्ष मीणा कुमारी, जिला महिला सचिव रेणु देवी, माधुरी कुमारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
Leave a Reply