
फतेहपुर में नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्चा की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
ये घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के कोसम्हार गांव स्थित ढाढ़र नदी की है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा ढाढ़र नदी में स्नान करने के लिए गया था।उसी दौरान बच्चा डूब गए। उन्हें डूबता देख लोगों ने बच्चा को बचाने की भरपुर कोशिश की लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण लोग उन्हें बचा नहीं सके।
उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया है। मृत बच्चा की पहचान कोसम्हार गांव निवासी दिलिप मांझी के 12 वर्षीय पुत्र अमीत मांझी के रूप में हुई है। घटना से उनके परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। घटनास्थल पर फतेहपुर प्रशासन पहुंची हुई है।
Leave a Reply