फतेहपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ चुनाव सम्पन्न

आसन्न लोकसभा चुनाव शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जो चार बजे तक चला। प्रारंभ में कुछ मतदान केंद्रों पर इवीएम मशीन में त्रुटि की सूचना प्रखंड निर्वाचन कार्यालय को मिला। जिसे तत्काल ठीक कराते हुए मतदान शुरू कराया गया। सुबह सात से 10 बजे दिन तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओ की लंबी कतार लगी। जैसे हीं कड़ी धूप एवं गर्म लू चलने लगी वैसे बूथों पर मतदातओं की संख्या कमने लगा। तीन से चार बजे तक तेज गति से मतदान हुआ। फतेहपुर के संवेदन एवं अतिसंवेदन शील मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बलो की तैनाती की गई थी। फतेहपुर में 54.28 प्रतिशत मतदान हुआ। फतेहपुर में 86352 मतदाताओ ने मतदान किया। जिसमें पुरुष 43195 एवं महिला 43157 शामिल है। फतेहपुर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार रंजन ने बताया कि मतदान कार्य शांति पूर्वक सम्पन्न करा लिया गया है। सदर एसडीओ किशल्य श्रीवात्सव एवं एलआरडीसी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कार्यो का जायजा लिए। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज द्वारा मतदान केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए।