
कोंच प्रखंड के श्री गांव पंचायत के उप मुखिया प्रियंका कुमारी पर आया अविश्वास प्रस्ताव। वही 14 वार्ड सदस्यों में से आठ वार्ड सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए उप मुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव लाया है कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज को दिए गए आवेदन में श्री गांव पंचायत के उप मुखिया प्रियंका कुमारी पर तानाशाह का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उनके रवैया से हम सभी वार्ड सदस्यों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ग्राम पंचायत श्री गांव के विकासात्मक कार्यों में मनमानी होता है। जिसे लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है हस्ताक्षर करने वाले आठ वार्ड सदस्यों में राम विनय प्रसाद, पुष्पा कुमारी,रामकुमार अंजनी कुमारी ,खुशबू देवी ,मंगरी देवी ,विपिन बिहारी, शांति देवी,का नाम शामिल है।
Leave a Reply