
अविश्वास प्रस्ताव कोरम के अभाव में हुआ खारीज
:- टनकुप्पा प्रखंड प्रमुख चिंकी कुमारी एवं उप प्रमुख मुन्नी देवी की कुर्सी बरकार रह गई। बुधवार को प्रमुख एवं उप प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध विश्वास मत हेतु पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलाई गई। सदन में निर्धारित समय तक प्रमुख एवं उप प्रमुख को छोड़कर मात्र सात पंचायत समिति सदस्य हुए। कोरम पूरा नहीं होने के कारण मत विभाजन का कार्य नहीं हुआ और प्रमुख एवं उप प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित बच गई। बीडीओ अलीशा कुमारी की अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही समय से शुरू की गई। कार्यवाही की अध्यक्षता करते हुए पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत कुमार ने सदन में प्रमुख एवं उप प्रमुख के कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए निंदा प्रकट किया। सदन में पारित प्रस्ताव में प्रमुख एवं उप प्रमुख द्वारा मनमानी किए जाने सहित अन्य कई समस्या को अंकित कराया गया। सदन की समय सीमा समाप्त होने से पूर्व बीडीओ ने सात से अधिक सदस्यो की उपस्थिति नहीं होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए कार्यवाही को समाप्त की। बीडीओ ने बताया कि 14 पंचायत समिति सदस्य में मात्र सात सदस्य उपस्थित होने के कारण मत विभाजन का काम नहीं हो सका। प्रमुख एवं उप प्रमुख की कुर्सी बरकरार रहने के बाद सदन के बाहर पहुंचे समर्थकों ने प्रमुख चिंकी कुमारी, उप प्रमुख मुन्नी देवी को माला पहनाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। प्रसन्नता व्यक्त करने वालो में दिलीप यादव, मुखिया अनिता देवी, उमेश रविदास, महेंद्र दास, संजय प्रजापत सहित अन्य है।
Leave a Reply