कोंच प्रखंड मुख्यालय में राशनकार्ड हुआ वितरण

कोंच प्रखंड कार्यालय के इ किसान भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में कोंच पंचायत के लाभुकों को राशनकार्ड वितरण किया गया। वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार के द्वारा नया राशनकार्ड करीब एक सौ तीस लाभुकों के बीच वितरण किया गया। वही जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों में राशनकार्ड वितरण किया जाएगा।और गरीब लाभुकों को राशनकार्ड देते गरीबों में खुशहाली आई और प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज , प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि कोंच प्रखंड क्षेत्र में जो कमजोर तत्व के लोग हैं जिनको राशनकार्ड नहीं बना है वो राशनकार्ड अप्लाई कर सकते हैं वैसे लोगों को राशनकार्ड बनाया जाएगा। वही राशनकार्ड वितरण में मुखिया दिलीप कुमार, सरपंच अजय कुमार, वार्ड सदस्य पपु कुमार मौजूद रहे।